मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्गापुर के सेन मार्केट में बदमाशों का तांडव, व्यापारियों से मारपीट का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुर्गापुर के सेन मार्केट में बदमाशों का तांडव, व्यापारियों से मारपीट का आरोप

दुर्गापुर : दुर्गापुर के सेन मार्केट इलाके में रविवार सुबह कुछ बदमाशों ने कथित रूप से बाजार में घुसकर तांडव मचाया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आरोप है कि चेहरे पर काला कपड़ा बांधे एक समूह ने दुकानदारों पर हमला किया, सब्जियां सड़क पर फेंक दीं और कई दुकानों में तोड़फोड़ की।

इस घटना में सेन मार्केट व्यवसायी समिति के महासचिव सागर साहा भी घायल बताए जा रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि चुनाव परिणाम आने के बाद से ही बाजार समिति पर कब्जे को लेकर दबाव बनाया जा रहा था।

व्यवसायी समिति का कहना है कि एक गैर-राजनीतिक संगठन के कार्यालय पर कब्जे की कोशिश की जा रही थी, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। रविवार सुबह स्थिति तब और बिगड़ गई जब कथित बदमाशों ने बाजार में घुसकर हमला शुरू कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना पाकर पश्चिम बंगाल पुलिस की कॉकओवन थाने की टीम भारी संख्या में मौके पर पहुंची। हालात को काबू में करने के लिए केंद्रीय बलों के जवानों को भी तैनात किया गया।

वहीं, कुछ व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का भी आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल इलाके में पुलिस तथा सीएपीएफ बल तैनात है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें