मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

साहेबगंज के मिर्जाचौकी थाना को पूरे देश में 7वां स्थान मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि: डीजीपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची विगत दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से सर्वोत्तम थानों के श्रेणीकरण में साहिबगंज जिला के मिर्जाचौकी थाना को पूरे देशभर में 7वां स्थान मिला जबकि झारखंड में पहला स्थान मिला। बुधवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अजय कुमार सिंह ने मिर्जाचौकी थाना के प्रभारी प्रकाश रंजन को सरकार द्वारा जारी सट्रिफिकेट ऑफ एक्सलेंस सम्मानित किया। इसके साथ ही डीजीपी अजय कुमार सिंह ने साहिबगंज जिला के तत्कालीन एसपी और डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम, साहेबगंज के पूर्व एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, शशि भूषण बौधरी, साहेबगंज अंचल के इंस्पेक्टर और प्रभात कुमार सिंह मिर्जाचौकी थाना को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि साहेबगंज जिला के मिर्जाचौकी थाना को पूरे देश में 7वां और राज्य में प्रथम स्थान मिलना झारखंड पुलिस के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। जिन पदाधिकारियों के कार्यों के कारण यह उपलब्धि मिली है। वे बधाई के पात्र है। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बेहतर थाना का पुरस्कार मिलने से पूरे देश में झारखंड का सिर ऊंचा हुआ है। इस पुरस्कार के मिलने से राज्य के अन्य सभी थानों को उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें