मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

अपराधियों ने दो हाइवा में लगाई आग, चालक को पीटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अपराधियों ने दो हाइवा में लगाई आग, चालक को पीटा

पलामू।पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के जौरा- करमाचराई मुख्य मार्ग स्थित कुटिया मोड़ पर मंगलवार की रात दो हाइवा में आग लगा दी गई। दोनों हाइवा जौरा माइंस से पत्थर लेकर लौट रहे थे। पत्थर को करमाचराई क्रशर पर गिराना था। इस घटना को बाइक सवार 8 से 9 की संख्या में अपराधियों ने अंजाम दिया। सभी छोटे हथियार से लैस थे। सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के आस पास थी। इस संबंध में बुधवार को दोनों हाइवा चालक के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। दोनों हाइवा छतरपुर के उमाकांत जायसवाल उर्फ मुन्ना का बताया गया है।जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10 बजे दोनों हाइवा जौरा माइंस से पत्थर लेकर निकले थे। माइंस से तीन- चार किलोमीटर दूर जाने पर अचानक अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार 8 से 9 की संख्या में अपराधी पहुंचे और दोनों गाड़ियों को रोककर उनके चालक को नीचे उतारा। हथियार सटाकर उनकी पिटाई की और फिर साथ में लाये पेट्रोल डालकर हाइवा में आग लगा दी।घटना को अंजाम देने के बाद सारे अपराधी खपडवाडीह की ओर निकल गए। इस घटना से रात के समय पत्थर माइंस से निकलने वाले वाहनों के चालकों में हड़कंप मच गया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों ने इसे अंजाम दिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन तेज की गई है।उल्लेखनीय है कि छतरपुर से ही सटे नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही एक साथ कई वाहनों में अपराधियों ने आग लगा दी थी। रंगदारी और लेवी के लिए लगातार इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। नक्सलियों का प्रभाव इस इलाके में नहीं के बराबर है, लेकिन अपराधी उत्पात मचा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें