मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपित गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग के अपहरण मामले में बड़शोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना कांड संख्या 35/25 से संबंधित इस मामले में पुलिस पिछले दो दिनों से लगातार छापेमारी कर रही थी।पुलिस के अनुसार, अपहरण की सूचना मिलते ही बड़शोल थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने आरोपित की लोकेशन ट्रैक की और दारीसोल फ्लाईओवर के पास से उसे दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपित की पहचान सनातन हांसदा के रूप में हुई है, जो ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपदा थाना अंतर्गत रानीसोल गांव का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपित नाबालिग से पहले से परिचित था और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।पुलिस ने बताया कि नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपित को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में अन्य तथ्यों की जांच कर रही है, जिसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें