मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में ट्रेन पकड़ने पहुंची नाबालिग लड़की से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पलामू में ट्रेन पकड़ने पहुंची नाबालिग लड़की से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

पलामू। झारखंड के पलामू में ट्रेन पकड़ने पहुंची नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात हुई है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता पलामू के पाटन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह अपनी छोटी बहन के साथ पंजाब जाने के लिए घर से निकली थी। दोनों बहनें डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी थीं तो वहां दो लोग पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और दोनों बहनों से नाम-पता की जानकारी लेने लगे।

इसके बाद उन्होंने कहा कि उनसे पूछताछ की जाएगी। दोनों लड़कियों को वे लोग बाइक पर बिठाकर अपने साथ पलामू के पास स्थित चैनपुर इलाके में ले गए। वहां सुनसान इलाके में बड़ी बहन के साथ दोनों ने रेप किया। छोटी बहन को जान मारने का भय दिखाकर खामोश कर दिया।

घटना के बाद आरोपी उन्हें बाइक पर लेकर मेदिनीनगर की ओर निकले, लेकिन सद्दीक मंजिल चौक के पास छोटी बहन साहस जुटाकर बाइक से कूद गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को खबर दी।

टाउन थाना पुलिस ने फौरन घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान सोनू कुमार और सुमित कुमार सोनी के रूप में हुई है। पीड़िता को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों बहनें नाबालिग हैं और आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने कहा, ''आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद केस को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।''

घटना के बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। इलाके के लोगों में भी इस घटना को लेकर गुस्सा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें