मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

‘पड़ोसी चाचा’ ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, अपमान से आहत होकर पीया कीटनाशक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
‘पड़ोसी चाचा’ ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, अपमान से आहत होकर पीया कीटनाशक

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के केशियाड़ी थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की को उसके ही पाड़ोसी ने दुष्कर्म का शिकार बनाया। इस घटना के बाद शर्म के मारे पीड़िता ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। मंगलवार को खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित व्यक्ति केशियाड़ी इलाके में चनाचूर का व्यापार करता है। पीड़िता नाबालिग, जो उसे बचपन से ही पारिवारिक संबंधी की तरह देखती थी, अक्सर उसकी फैक्ट्री में चली जाती थी। आरोप है कि अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में आरोपित ने लड़की को फैक्ट्री ले जाने के बहाने पास के जंगल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़िता (15) ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिवार ने नौ सितंबर को केशियाड़ी थाने में आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।केशियाड़ी थाने के प्रभारी विश्वजीत हालदार ने पुष्टि की है कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है और मामले की सघन जांच जारी है।परिजनों ने बताया कि इस जघन्य घटना के बाद से ही लड़की गहरे सदमे और तनाव में थी। लोकलाज के कारण किसी के द्वारा अपमानजनक टिप्पणी किए जाने से आहत होकर 24 अक्टूबर को उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे पहले केशियाड़ी ग्रामीण अस्पताल और फिर खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को इलाज के 18 दिन बाद उसकी मौत हो गई।पीड़ित परिवार ने इस मृत्यु के लिए आरोपित को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके लिए कड़ी से कड़ी और त्वरित सज़ा की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें