मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रांची के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रांची के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

रांची। झारखंड के नगर विकास और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शुक्रवार को राजधानी रांची के विभिन्न तालाबों एवं छठ घाटों का निरीक्षण किया और वहां की तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छठ महापर्व के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।उल्लेखनीय है कि 25 अक्टूबर, दिन शनिवार को को नहाय-खाय सह कद्दू भात से छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो रहा है। खरना पूजन 26 अक्टूबर, दिन रविवार को होगा। 26 अक्टूबर को शाम में छठ पर्व का खरना पूजन होगा। इसके बाद छठ व्रतियों द्वारा खीर-रोटी खाने के बाद कार्तिक छठ के समापन होने तक करीब 36 घंटे तक का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। 27 अक्टूबर, दिन सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया जाएगा। 28 अक्टूबर, दिन मंगलवार को प्रात: बेला में उदीयमान आदित्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, जिसके बाद इस छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।छठ महापर्व 2025 के चार दिवसीय अनुष्ठान से पहले ही व्रतियों द्वारा व्रत का प्रसाद बनाने के लिए गेहूं और अरवा चावल को अच्छे से धोकर और साफ कर घर के आंगन व छतों पर धूप में बैठकर सुखाया जा रहा है। छठ महापर्व में श्रद्धा-भक्ति, नियम, निष्ठा, विधि-विधान के साथ साथ स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें