मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड स्थापना दिवस: मंत्री सुदिव्य कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड स्थापना दिवस: मंत्री सुदिव्य कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना

रांची। झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को रांची में राज्य सरकार की ओर से ”नो योर टूरिस्ट पैलेस” के तहत साइकिल रैली को रवाना किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मोरहाबादी के बापू वाटिका से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस रैली में युवाओं ने बड़े जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यह साइकिल रैली इसलिए भी खास है, क्योंकि यह सीधे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातु तक जाएगी। यह रैली झारखंड के संघर्ष और विकास यात्रा को दर्शाती है।खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हमारे पुरखों, जिन्होंने अलग राज्य के लिए संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उनके प्रयासों के कारण आज हम झारखंड को एक युवा और प्रगतिशील राज्य के रूप में देख पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड के हर गांव और हर व्यक्ति तक विकास और समृद्धि का संदेश पहुंचाना है। सरकार का उद्देश्य एक समृद्ध, विकसित और मजबूत झारखंड बनाना है।यह साइकिल रैली बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से प्रारंभ होकर लतरातु डैम (रिसोर्ट) तक जाएगी। 14 नवम्बर को प्रतिभागी लतरातु से रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए खूंटी जिले में रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवम्बर को रैली खूंटी से भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचेगी, जहां श्रद्धांजलि अर्पित कर रैली का समापन किया जाएगा। इस साइकिल रैली का उद्देश्य झारखण्ड के छिपे हुए पर्यटन स्थलों को लोगों तक पहुंचाना और राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें