मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

प्रवर्तन निदेशालय ने रांची में झारखंड के मंत्री के पीएस और नौकर को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने झारखंड के ग्रामीण

विकासमंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर

जहांगीर आलम को देररात बाद गिरफ्तार कर लिया। रांची में ईडी के छापे में

जहांगीर आलम के कमरे से 35.23 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई थी।ईडी आज

दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगा। आज दूसरे दिन भी ईडी ने

कई लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है।

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार

सुबह चार बजे संजीव लाल समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई शुरू

की थी।यह कार्रवाई देररात तक चली। इस दौरान संजीव लाल के करीबी बिल्डर

मुन्ना सिंह के यहां से तीन करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। ईडी की टीमों ने

एक साथ मंत्री के ओएसडी संजीव कुमार लाल के दीनदयाल नगर स्थित सरकारी आवास,

कांके रोड स्थित सीता निकेतन स्थित फ्लैट, हरमू रोड स्थित आवास, संजीव लाल

के नौकर जहांगीर आलम के फ्लैट, मुन्ना कुमार सिंह के पीपी कंपाउंड स्थित

फ्लैट, विकास कुमार, पथ निर्माण विभाग के सहायक इंजीनियर के सेल सिटी स्थित

फ्लैट और कुलदीप मिंज, पथ निर्माण विभाग के सहायक इंजीनियर के बोड़ैया

स्थित आवास पर छापा मारा था।

नोटों की बरामदगी के बाद ईडी के

अधिकारियों ने संजीव लाल, जहांगीर, मुन्ना समेत अन्य से पूछताछ की। जहांगीर

ने कुबूल किया है कि संजीव लाल ने यहां पैसे रखवाए थे। मुन्ना ने स्वीकार

किया है कि बरामद रकम सर सैयद रेसीडेंसी स्थित फ्लैट पर पहुंचानी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें