मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

दीपिका पांडेय ने हेमंत सोरेन को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने का लिया प्रण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, 19 अगस्त (हि.स.)। राज्य में जारी सियासी कोलाहल के बीच मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रक्षाबंधन और सावन की अंतिम सोमवारी पर सोशल मीडिया एक्स पर भावुक पोस्ट किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा है, हम बहनें एक बार फिर प्रण लेती हैं कि आपको मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठायेंगे। रक्षाबंधन पर हमारे भाई ने उपहार दिया है और यदि रक्षा करने की बात आई तो हम बहनें कवच बनकर आपके साथ खड़ी हैं।मंत्री बबिता देवी, मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन तथा दीपिका पांडेय सिंह साथ ही उन्होंने रक्षाबंधन की बधाई भी बहनों को दी हैं। कहा है, भाई-बहन के असीम स्नेह व प्रेम के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं! यह पवित्र त्यौहार आपके जीवन में स्नेह, खुशियां और आपसी प्रेम को और भी मजबूत करे। आपके रिश्ते हमेशा सुरक्षित और प्यार से भरे रहें।जेएमएम के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की ओर से रविवार काे सोशल मीडिया एक्स पर जारी एक पत्र ने रांची से लेकर दिल्ली तक सियासी कोलाहल मचा दिया है। एक ओर चंपाई की जेएमएम से नाराजगी अब खुलकर सामने आ गयी है तो दूसरी और बीजेपी में उनके जाने की अटकलें तेज गयी हैं। इस खबर को लिखे जाने तक भी वे दिल्ली में ही थे। हालांकि, उन्होंने कहा है कि दिल्ली में वे निजी कामों से हैं लेकिन माना जा रहा है कि आज दिल्ली में ही उनकी मुलाकात कुछ बड़े बीजेपी नेताओं से हो सकती है। इसमें अमित शाह का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें