मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री आलमगीर आलम का ईडी की रिमांड में बीपी और शुगर बढ़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड में ग्रामीण विकास

मंत्री आलमगीर आलम का शुगर और बीपी लेवल बढ़ गया है। गुरुवार को डॉक्टरों

ने उनका चेकअप किया। इसके बाद सदर अस्पताल के डॉक्टर सत्येंद्र ने ईडी

के एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर बताया कि मंत्री

आलमगीर आलम का बीपी और शुगर का लेवल बढ़ गया है। डॉक्टर सत्येंद्र ने

बताया कि मंत्री आलमगीर आलम का बीपी और शुगर लेवल बढ़ा हुआ मिला है, वहीं

नींद नहीं आने की वजह से उनका स्ट्रेस का लेवल भी बढ़ा हुआ पाया गया है।

मेडिकल चेकअप के बाद आवश्यक दवाइयां आलमगीर आलम को उपलब्ध करवाया गया है।

मंत्री आलमगीर आलम को स्लीप एनीमिया नाम की बीमारी है। इस बीमारी के दौरान

सोते समय कभी-कभी सांस रुक जाती है और फिर शुरू हो जाती है। इस बीमारी में

मरीज पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन नहीं ले पाता है। इसके लिए आलमगीर आलम को

जरूरी मेडिकल उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। डॉ सत्येंद्र ने बताया कि नींद

नहीं आने की वजह से ही बीपी और शुगर लेवल बढ़ा हुआ है।

फिलहाल

आलमगीर आलम ईडी की रिमांड पर हैं, गिरफ्तारी के बाद उनसे लगातार टेंडर

घोटाला मामले में पूछताछ की जा रही है। ईडी ने टेंडर घोटाला मामले में दो

दिनों के पूछताछ के बाद 15 मई की देर शाम आलमगीर आलम को पूछताछ के दौरान ही

गिरफ्तार कर लिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें