मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:14 · नई दिल्ली संस्करण

आलमगीर आलम एक बार फिर ईडी के पांच दिनों की रिमांड पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची

(झारखंड), । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टेंडर कमीशन घोटाले

में गिरफ्तार राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि

समाप्त होने पर कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया।

ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा

की अदालत से आलमगीर आलम को सात दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की

अनुमति मांगी। इसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध किया। दोनों पक्षों को

सुनने के बाद अदालत ने ईडी को फिर से पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड

की मंजूरी दी।

इससे पूर्व ईडी ने दो दिनों के पूछताछ के बाद 15 मई

की देर शाम आलमगीर आलम को पूछताछ के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने

मंत्री को 16 मई को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उन्हें एक दिन के

न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और छह दिनों के रिमांड की मंजूरी दी थी।

इसके बाद 17 मई को जेल से मंत्री को ईडी ने छह दिनों के रिमांड पर लेकर

पूछताछ की थी।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने बीते पांच मई को टेंडर कमीशन

घोटाले में मंत्री आलमगीर के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर सहित

अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने संजीव लाल के

नौकर जहांगीर और बिल्डर मुन्ना सिंह के ठिकानों से कुल 35.23 करोड़ रुपये

नकदी बरामद किये थे।

इस मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए पांच

मई की देर रात को आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम

को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद ईडी ने दोनों को कोर्ट में पेश किया और

रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। बीते मंगलवार को दोनों की रिमांड अवधि समाप्त

होने पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें