मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने धन्यवाद ज्ञापन यात्रा के दौरान जनता का आभार व्यक्त किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंत्री अग्निमित्रा पाल ने धन्यवाद ज्ञापन यात्रा के दौरान जनता का आभार व्यक्त किया

कोलकाता : आसनसोल से राजनीतिक सरगर्मी के बीच रविवार सुबह अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा मंडल चार के आमरसोता अंचल, बांसड़ा में धन्यवाद यात्रा निकाली। इसके बाद शाम को मंडल-3 के डांगा-महीशिला क्षेत्र में भी धन्यवाद यात्रा आयोजित की गई। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सभा के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पहले राज्य में सत्ता में रहे नेता बड़े-बड़े काफिले, गाड़ियां, बंगले और भारी सुरक्षा घेरे में रहते थे, लेकिन आम जनता को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं पर अत्याचार, हिंसा और राजनीतिक प्रताड़ना की घटनाएं सामने आती रहीं, लेकिन आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं और जो लोग पहले सत्ता में थे, उन्हें भी आम नागरिकों की तरह ही रहना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सादगी और जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश है। इसी के तहत सीमित संसाधनों के उपयोग और ईंधन संकट को देखते हुए कम वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है।

नगर निकायों को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दुर्गापुर नगर निगम में अब तक चुनाव नहीं होने के कारण जनता को पर्याप्त सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं और प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है।

राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि मिड-डे मील, आंगनबाड़ी, आवास योजना, शौचालय और सड़क निर्माण जैसी कई योजनाओं में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों का हिसाब लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें