मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव की पत्नी पहुंची ईडी कार्यालय, पूछताछ शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन मिलने के बाद मंत्री

आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल की पत्नी रीता लाल गुरुवार को ईडी के

क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची है। सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारी उनसे

पूछताछ शुरू कर दी है।

ईडी रीता से पति संजीव के बारे में जानकारी

लेगी और यह भी जानने की कोशिश करेगी कि उनके घर पर किसका-किसका आना था।

रुपये कहां से आते थे, कौन लाता था, रुपयों के बारे में संजीव लाल ने अपनी

पत्नी को क्या-क्या जानकारी दी थी।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने गत छह मई

को छापेमारी के दौरान मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर

जहांगीर के यहां से 35. 23 करोड़ रूपया बरामद किया था। मामले में ईडी ने

संजीव लाल और जहांगीर को गिरफ्तार किया था। ईडी दोनों को रिमांड पर लेकर

पूछताछ कर रही है। आठ मई को संजीव लाल को लेकर ईडी की टीम झारखंड

मंत्रालय प्रोजेक्ट भवन पहुंची थी। दूसरे ताले पर स्थित मंत्री कोषांग में

संजीव के चेंबर को खंगाला था। वहां ड्रोवर से 1.75 लाख रुपए कैश मिले थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें