मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के लातेहार में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब पहुंचा, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के लातेहार में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब पहुंचा, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी

रांची। झारखंड के लोगों के अब सर्दी सताने लगी है। राज्य के जिला लातेहार में तो न्यूनतम तापमान गिरकर 15.8 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में ठंड के और बढ़ने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी।मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल झारखंड में मौसम साफ रहेगा। रात और सुबह में कई जिलों में कुहासा छाया रहेगा और दिन में कभी-कभी आंशिक बादल भी रहेंगे। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है।उल्लेखनीय है कि एक हफ्ते पूर्व चार-पांच दिनों तक हुई लगातार बारिश के कारण ज़मीन गीली हो गई है, जिससे वातावरण में नमी बरकरार है। इससे सुबह और रात में कनकनी महसूस हो रही है।राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में मंगलवार की सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। लोगों ने धूप का आनंद लिया।रांची में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री, जमशेदपुर में 31.8डिग्री, डाल्टनगंज में 31 डिग्री, बोकारो में 28.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30. 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें