मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

मिमी चक्रवर्ती को मानहानि का नोटिस, इवेंट आयोजक ने मांगे 20 लाख रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मिमी चक्रवर्ती को मानहानि का नोटिस, इवेंट आयोजक ने मांगे 20 लाख रुपये

कोलकाता। कार्यक्रम आयोजक तनय शास्त्री ने अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है। शास्त्री ने आरोप लगाया है कि उत्पीड़न के मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर उनकी छवि खराब की गई, जिसके लिए उन्होंने 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।शास्त्री ने गुरुवार को बताया कि उनके वकील के माध्यम से मिमी चक्रवर्ती को कानूनी नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि या तो वह माफी मांगें और 20 लाख रुपये का भुगतान करें, अन्यथा उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। इस घटनाक्रम पर मिमी चक्रवर्ती की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।तनय शास्त्री का दावा है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मिमी चक्रवर्ती को दो लाख 65 हजार रुपये दिए गए थे। उनके अनुसार अभिनेत्री निर्धारित समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं, जिसके कारण उन्हें मंच छोड़ने के लिए कहा गया। शास्त्री ने यह भी आरोप लगाया कि बिना कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया, जिसके चलते उन्हें न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।पिछले महीने उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में मिमी चक्रवर्ती को प्रस्तुति देनी थी। वह उस रात की अंतिम कलाकार थीं। मिमी चक्रवर्ती का आरोप था कि आधी रात के बाद कार्यक्रम की अनुमति नहीं होने के कारण तनय शास्त्री ने उन्हें प्रस्तुति के दौरान मंच से हटा दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।इसके जवाब में तनय शास्त्री ने जवाबी शिकायत करते हुए कहा था कि अभिनेत्री समय पर नहीं पहुंचीं और उनसे विनम्रतापूर्वक मंच छोड़ने का अनुरोध किया गया था। उन्होंने किसी तरह के उत्पीड़न से इनकार किया था। हालांकि, मामले की जांच के दौरान पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने के आरोप में शास्त्री और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था।गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद तनय शास्त्री को एक सप्ताह से अधिक समय न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा। बाद में 11 फरवरी को उन्हें जमानत मिली। अब मानहानि का नोटिस भेजे जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच एक और कानूनी लड़ाई शुरू होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें