मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

नवरात्रि पर दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि की सौगात, विभाग ने जारी किये 16 करोड़ रूपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नवरात्रि पर दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि की सौगात, विभाग ने जारी किये 16 करोड़ रूपये

रांची। झारखंड के दुग्ध उत्पादकों के लिए नवरात्रि के पावन मौके पर अच्छी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार झारखंड मिल्क फेडरेशन से जुड़े लगभग 60 हजार दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि की सौगात देने जा रही है।झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया है कि अप्रैल 2025 से अगस्त 2025 तक के बकाया प्रोत्साहन राशि को विभाग की ओर से निर्गत कर दिया गया है। विभाग ने दुग्ध उत्पादकों को दिये जाने वाले पांच रूपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि के मद में 16 करोड़ रुपये जारी किये हैं। अब इस राशि को दुग्ध उत्पादकों के बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।उन्होंने कहा कि झारखंड मिल्क फेडरेशन के द्वारा वर्तमान में प्रतिदिन 2 .53 लाख लीटर दुग्ध संग्रहित किया जा रहा है। दुग्ध संग्रहण की बढ़ती क्षमता से झारखंड श्वेत क्रांति की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार की योजनाएं दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के साथ-साथ स्वावलंबी बनाने में भी मददगार साबित हो रही है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें