मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के मद्देनजर झारखण्ड की राजधानी रांची में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गयी है। रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टीम स्निफर डॉग की मदद से यात्रियों के सामान की जांच कर रही है। एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर भी यात्रियों की कड़ी जांच की जा रही है। इसी तरह रांची रेलवे स्टेशन सहित राज्य के अन्य स्टेशनों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान गहनता से जांच करते देखे जा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि रांची एयरपोर्ट से हर दिन औसतन 25 से 27 विमान अलग-अलग शहरों के लिए उड़ान भरते हैं। यहां से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना, पुणे से लिए सीधी विमान सेवा उपलब्ध है। रांची के रेलवे स्टेशन से भी देश के अलग अलग राज्यों के लिए प्रतिदिन दर्जनों रेल गाड़ियां का परिचालन होता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें