मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

बोकारो में लेवी के लिए उग्रवादियों का तांडव, सड़क बनाने वाली कंपनी के डोजर और रोलर को फूंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बोकारो। जिले में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के उग्रवादियों ने तांडव मचाया है। जैना मोड़ से गोला सड़क बना रही एनजी प्रोजेक्ट कंपनी के साइट पर उग्रवादी संगठन ने अपना निशाना बनाया। पीएलएफआई के उग्रवादियों ने कंपनी के डोजर और रोलर को फूंक दिया।जरीडीह थाना क्षेत्र के कोचागोड़ा के पास जैनामोड़ से गोला तक सड़क का निर्माण करा रही एनजी प्रोजेक्ट कंपनी के डोजर और रोलर को पीएलएफआई के सदस्यों ने रविवार देर रात आग के हवाले कर दिया। आगजनी के बाद पीएलएफआई के केंद्रीय संगठन ने यादव जी के नाम से मौके पर कई पोस्टर भी छोड़े हैं। इस पोस्टर के जरिए पांच लाख रुपये की लेवी मांगी गई है। कहा गया है कि जब तक पीएलएफआई को ये पैसे नहीं मिल जाते, काम बंद रहेगा। यदि काम बंद नहीं किया तो और नुकसान झेलना पड़ेगा।उग्रवादियों ने यह भी धमकी दी है कि यदि चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया और बिना लेवी दिए काम शुरू किया, तो जान-माल का भी नुकसान हो सकता है। हालांकि, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और वहां से सभी पोस्टर जब्त कर लिए। देर रात को ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग को बुझा दिया। 24 अगस्त को भी पीएलएफआई ने पोस्टर साटकर पांच करोड़ रुपये की लेवी मांगी थी। इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद कंपनी के मजदूरों में दहशत है। थाने से महज डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें