मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

सायल डी कोलियरी में आतंक मचाने वाला उग्रवादी मलिंगा गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़,। जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में सायल डी कोलियरी मैं

आतंक मचाने वाला टीपीसी उग्रवादी संगठन का सक्रिय सदस्य समरित गंझू उर्फ

मलिंगा उर्फ महु गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से दो देशी पिस्तौल और

चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। इस मामले की जानकारी मंगलवार को प्रेस

कांफ्रेंस के दौरान रामगढ़ एसपी डॉ बिमल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह

कुख्यात नक्सली अपने ससुराल में छुपा हुआ था। एसपी ने बताया कि 27 मई को

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सायल नाला पर टीपीसी

उग्रवादी संगठन का सक्रिय सदस्य अपने ससुराल में छुपा हुआ है। इस सूचना के

आधार पर तत्काल पतरातू इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक

छापेमारी दल का गठन किया गया।

एरिया कमांडर दिवाकर के निर्देश पर फैलाई गई थी दहशत

पुलिस की टीम ने छापेमारी कर टीपीसी के उस कुख्यात सदस्य मलिंगा को

गिरफ्तार किया गया। मलिंगा मूल रूप से हजारीबाग जिले की बड़कागांव थाना

क्षेत्र अंतर्गत कोयलंग गांव का रहने वाला है। जब उसकी तलाशी दी गई तो उसके

पास से दो लोडेड पिस्तौल भी बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान मलिंगा ने बताया

कि टीपीसी के एरिया कमांडर दिवाकर गंझू के आदेश पर 20 मई 2024 को 10 नंबर

सवाल डी कोलियरी के डंप के पास एक पे-लोडर में आग लगाई थी। उसने पुलिस को

यह भी बताया कि दिवाकर गंझू के आदेश पर उसका भतीजा बोटल और विशाल जी और दो

अज्ञात उग्रवादी उसके पास गए थे। बोटल और विशाल जी के माध्यम से दिए गए दो

अवैध पिस्तौल और कारतूस को लेकर चारों उग्रवादियों ने एकसाथ मिलकर वे सायल

डी कोलियरी पहुंचे और वहां पे लीडर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। उन

लोगों का मकसद उस इलाके में दहशत फैलाने का था और इस वजह से उन लोगों ने

वहां फायरिंग भी की।

पिपरवार और पतरातू में भी घटना को दे चुका है अंजाम

एसपी

ने बताया कि सायल डी कोलियरी में आतंक मचाने के बाद उसने हथियार को अपने

पास ही छुपा कर रखा था। पुलिस ने उस कुख्यात नकली के पास से एक बुलेट

मोटरसाइकिल जेएच 24 एल 2264 और एक मोबाइल भी जप्त किया है। पूछताछ के दौरान

यह पता चला कि समरित गंझू ने वर्ष 2022 में पिपरवार थाना क्षेत्र में भी

एक वारदात को अंजाम दिया था और वहां उसने गोली चलाई थी। उस मामले में भी

उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें