मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

सलमान के सपोर्ट में आए मीका सिंह, अनूप जलोटा ने दी माफ़ी मांगने की सलाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड के भाईजान सलमान ख़ान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या और बिश्नोई गैंग की लगातार मिल रही धमकियों से उनका पूरा परिवार परेशान है। हालांकि, सलमान इस मामले पर मुखर रहे हैं लेकिन उनके पिता सलीम खान और भाई-बहन अक्सर परिवार की मनःस्थिति पर टिप्पणी करते रहे हैं। मीका सिंह ने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान भाईजान को सपोर्ट किया है।मीका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मीका सिंह एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। मीका और सलमान की गहरी दोस्ती के बारे में हर कोई जानता है। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मीका ने फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के अपने हिट गाने 'ऐ गणपत' की पंक्तियां गाईं। मीका ने कहा, ''भाई रे भाई तू फिक्र न कर, उसकी मां की उसकी बहन की जो देखे इधर।' ये बोल ए गणपत गाने की बीच की पक्तियों के हैं। इस तरह से मीका ने डंके की चोट पर सलमान के समर्थन में अपनी राय रखी है। मीका की परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा भी हो रही है। यह उनकी और सलमान की दोस्ती की एक और मिसाल है।'सलमान बिश्नोई मंदिर जाकर माफी मांगें' : अनूप जलोटाअनूप जलोटा ने दिए इंटरव्यू में कहा, “मेरा सलमान से एक छोटा-सा अनुरोध है कि वह बिश्नोई समुदाय के मंदिर में जाकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए माफी मांग लें और अपने परिवार और करीबी दोस्तों की रक्षा करें। मुझे यकीन है कि वे उनकी माफी स्वीकार करेंगे। सलमान को जाना चाहिए और फिर बिना किसी डर के जिंदगी जीनी चाहिए… ये मामले को और कॉम्प्लेक्स करने का समय नहीं है। चाहे उसने हत्या की हो या नहीं, सलमान को माफी मांगनी चाहिए। झगड़े में फंसने से किसी को कुछ नहीं मिलेगा।”सलमान ने बिग बॉस के मंच पर अपने इमोशन जाहिर किएजैसे ही मीका ने यह गाना गाना शुरू किया तो दर्शकों ने तालियां बजाकर मीका का समर्थन किया। सलमान खान ने कुछ दिनों पहले 'बिग बॉस 18' के मंच पर अपनी भावनाएं शेयर कीं। सलमान ने कहा, सलमान खान ने कुछ दिन पहले बिग बॉस 18 का वीकेंड का वार एपिसोड शूट किया था। इस दौरान सलमान ने कहा कि मुझे कमिटमेंट की वजह से शूटिंग के लिए आना पड़ा, वरना मैं यहां नहीं आना चाहता था।" बिग बॉस वीकेंड का वार को 60 से अधिक सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में शूट किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें