मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज : अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, हत्यारोपित फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज : अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, हत्यारोपित फरार

प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले में खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला मोहल्ले में शनिवार सुबह एक अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला युवक का दोस्त वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि फतेहपुर जिले बिन्दकी निवासी मोहम्मद सिराज उर्फ मोछा 45 वर्ष शहर के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला मोहल्ले में बीते कुछ दिनों से रह रहा था। उसके दोस्त अयाज ने शनिवार सुबह चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। वारदात की सूचना पर खुल्दाबाद थाने की पुलिस टीम पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। पुलिस टीम हत्या की वजह पता करने के लिए पूछताछ कर रही है। इस संबंध में मृतक के परिवार से तहरीर लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें वारदात को अंजाम देकर फरार हुए युवक की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें