मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

एमजीएम अस्पताल परिसर से कीमती सामान चोरी करते थाना का पूर्व चालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एमजीएम अस्पताल परिसर से कीमती सामान चोरी करते थाना का पूर्व चालक गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम अस्पताल परिसर में रविवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब एसी यूनिट और ऑक्सीजन पाइप लाइन से जुड़े कीमती कॉपर वायर की चोरी करते उलीडीह थाना का पूर्व चालक को होम गार्ड के जवानों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। सतर्क जवानों की तत्परता से अस्पताल परिसर में हो रही बड़ी चोरी की वारदात समय रहते टल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपित रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अस्पताल परिसर में लगे एसी और ऑक्सीजन लाइन से जुड़े कॉपर और मर्करी वायर को निकाल रहा था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड जवानों की नजर पड़ी। जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही दबोच लिया और उससे पूछताछ शुरू की।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया युवक पूर्व में उलीडीह थाना क्षेत्र में प्राइवेट ड्राइवर के रूप में काम कर चुका है।घटना की जानकारी मिलते ही एमजीएम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को अपने कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया कॉपर वायर बरामद किया गया है। पुलिस आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वह पहले भी इस तरह की चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसके पीछे किसी संगठित चोरी गिरोह का हाथ तो नहीं है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें