मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'मेरी क्रिसमस' रिलीज के 5 दिनों में 15 करोड़ भी नहीं कमा पाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विजय सेतुपति की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म

‘मेरी क्रिसमस’ को 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद महज 5

दिनों में ही बड़े संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। ‘मेरी क्रिसमस’ को

बॉक्स ऑफिस पर महेश बाबू की ‘गुंटूर करम’, तेजा साजा की ‘हनुमान’ और धनुष

की ‘कैप्टन मिलर’ से टक्कर मिल रही है। ऐसे में ‘मेरी क्रिसमस’ रिलीज के 5

दिनों में 15 करोड़ भी नहीं कमा पाई।

श्रीराम राघवन के

निर्देशन में बनी ‘मेरी क्रिसमस’ एक थ्रिलर फिल्म है। कैटरीना और विजय

सेतुपति की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म हिंदी और तमिल में एक साथ रिलीज

हुई। फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। हालांकि, हाल

ही में रिलीज हुई फिल्मों की भीड़ में इस फिल्म को ज्यादा दर्शक नहीं मिल

रहे हैं।

फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ ने रिलीज के पहले दिन 2.45

करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये

रहा। तीसरे दिन ‘मेरी क्रिसमस’ ने 3.83 करोड़ रुपये की कमाई की और चौथे दिन

फिल्म ने महज 1.65 करोड़ का बिजनेस किया। रिलीज के पांचवें दिन 1.15 करोड़

रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, इन आंकड़ों के साथ अब पांच दिनों में

‘मेरी क्रिसमस’ का कुल कलेक्शन 12.53 करोड़ हो गया है।

फिल्म

‘मेरी क्रिसमस’ रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा में थी, लेकिन थिएटर में

रिलीज होने के बाद दर्शकों ने इस फिल्म से पूरी तरह से मुंह मोड़ लिया है।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गुंटूर करम, हनुमान, कैप्टन मिलर से रेस में पिछड़ गई

है। 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की ‘मेरी

क्रिसमस’ अभी तक आधी लागत भी नहीं वसूल पाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें