भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों पर ओरमांझी में बैठक
रांची,
27 जनवरी । रांची जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को ओरमांझी में
प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तुलसी खरवार की अध्यक्षता में भारत जोड़ो
न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की। निर्णय हुआ कि राहुल गांधी का
झारखंड में जोरदार स्वागत किया जायेगा। साथ ही यात्रा को ऐतिहासिक बनाने
और इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की रणनीति बनाई गयी। इसके लिए
ओरमांझी प्रखंड की सभी 18 पंचायतों में प्रभारियों को नियुक्त किया गया।
इस
बैठक में मुख्य अतिथि डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि यह न्याय यात्रा 15
राज्यों में 6713 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद 20 मार्च को मुंबई में
समाप्त होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी के प्रथम सप्ताह में झारखंड
प्रवेश करेगी। यह यात्रा भारतीय राजनीति में युगांतरकारी बदलाव लायेगी।
इसलिए हमें इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में जी-जान से जुट जाना है।
महतो
ने सभी कांग्रेस जनों को जत्था बनाकर टोला- मोहल्ला में इसके उद्देश्यों
से जनता को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से जोड़ना को कहा। बैठक के विशिष्ट
अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि यात्रा रांची जिले में सर्वप्रथम
ओरमांझी के चुटूपालू घाटी में प्रवेश करेगी। यात्रा का ओरमांझी में
झारखंडी संस्कृति और परम्परा के अनुसार स्वागत किया जायेगा।
बैठक
में प्रखण्ड प्रभारी गौरीशंकर महतो, सुरेश प्रसाद, अशोक गुप्ता, प्रेमनाथ
मुंडा, चंदन बैठा, रशीद अंसारी, रवि साहू, सोहराय बेदिया सहित अन्य लोग
शामिल थे।





