मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

मेरठ : टेम्पो में गाना बजाने के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी चालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मेरठ : टेम्पो में गाना बजाने के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी चालक गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए टेम्पो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि टेम्पो में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के चलते चालक ने अपने साथी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला था। आरोपी टेम्पो चालक का नाम सूर्या उर्फ मोगली बताया जा रहा है। दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी और घटना वाले दिन दोनों साथ में टेम्पो में घूम रहे थे। इसी दौरान गाना बजाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

विवाद के बाद दोनों जंगल की तरफ चले गए, जहां उन्होंने शराब पार्टी की।

शराब पीते-पीते दोनों के बीच फिर से झगड़ा बढ़ गया। नशे में धुत आरोपी सूर्या ने गुस्से में आकर पास पड़ी ईंट से रोहित के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी घबरा गया और मृतक की पहचान छुपाने के लिए एक और खौफनाक कदम उठाया। उसने रोहित के शव पर मोबिल ऑयल डाला और आग लगा दी, ताकि शव की पहचान न हो सके। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

इस मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मेरठ विपिन ताड़ा ने बताया कि मंगलवार रात सरधना थाना पुलिस को जंगल में एक अर्धजला शव मिलने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही शव की शिनाख्त के लिए तुरंत प्रयास शुरू किए गए।

पुलिस की जांच में मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी रोहित के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि रोहित को आखिरी बार एक टेम्पो चालक के साथ देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने सूर्या उर्फ मोगली को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें