मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

मेरठ STF का बड़ा एनकाउंटर: माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्पशूटर शाहरुख पठान ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मेरठ STF का बड़ा एनकाउंटर: माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्पशूटर शाहरुख पठान ढेर

मेरठ STF का बड़ा एनकाउंटर: माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्पशूटर शाहरुख पठान ढेर

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, 14 जुलाई 2025 | यूपी के कुख्यात गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ़ जीवा और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़ा खूंखार शूटर शाहरुख पठान को मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। STF को शाहरुख पठान की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर के दौरान शाहरुख ने पुलिस पर लगातार 10 से अधिक गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए उसे ढेर कर दिया।

शाहरुख पठान के खिलाफ दर्जनों संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें हत्या, रंगदारी, अवैध हथियार रखना और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई धाराएं शामिल थीं। STF को उसके कब्जे से तीन पिस्तौल, एक देशी 9 एमएम पिस्टल और एक कार बरामद हुई है। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 60 से अधिक कारतूस भी बरामद किए हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि शाहरुख किसी बड़ी साजिश के इरादे से वहां पहुंचा था।

सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख मुख्तार अंसारी गैंग का सक्रिय सदस्य था और बीते कुछ समय से यूपी और आसपास के राज्यों में अपना आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। STF की यह कार्रवाई न सिर्फ गैंगस्टर नेटवर्क के लिए करारा झटका है, बल्कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम सफलता मानी जा रही है। STF अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि माफिया के पनपने की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस मुठभेड़ के बाद स्थानीय पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और शाहरुख से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में STF द्वारा की गई यह एक और बड़ी कार्रवाई है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें