मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

मेरठ एसिड अटैक : मुठभेड़ में आरोपी महेंद्र गिरफ्तार, बात नहीं करने पर कराया हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मेरठ एसिड अटैक : मुठभेड़ में आरोपी महेंद्र गिरफ्तार, बात नहीं करने पर कराया हमला

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवक ने पूर्व प्रेमिका के बात नहीं करने पर उस पर तेजाब से हमला करवा दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात नाबालिग व्यक्ति ने युवती पर तेजाब से हमला कर दिया, जिसमें उसका हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

जांच में पता चला कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने एक नाबालिग को पैसों का लालच दिया था।

सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेजाब फेंकने वाले नाबालिग की पहचान की और उसे हिरासत में लिया।

उसने पूछताछ में पूरे मामले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद मुख्य आरोपी महेंद्र प्रजापति की तलाश शुरू की गई और पूरे इलाके में घेराबंदी कर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस को महेंद्र के पुलिया के पास होने की सूचना मिली। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह बाइक पर वहां से भागने लगा, लेकिन अचानक बाइक के फिसलने से वह गिर गया।

महेंद्र ने पुलिस को पास आते देख गोली चला दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, और एक बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में महेंद्र ने बताया कि वह और पीड़िता एक-दूसरे से प्यार करते थे। युवती ने उससे बात करनी बंद कर दी थी। कई बार फोन करने पर भी वह कोई जवाब नहीं देती थी, जिससे नाराज होकर उसने एक नाबालिग को दो हजार रुपए का लालच देकर वारदात को अंजाम दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें