मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

मेदिनीपुर में स्टार प्रचारकों के आगमन से चुनावी समर को मिली रफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मेदिनीपुर में स्टार प्रचारकों के आगमन से चुनावी समर को मिली रफ्तार

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले में रविवार को चुनावी गतिविधियां चरम पर रहीं। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं के साथ-साथ फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी से पूरा इलाका चुनावी रंग में रंगा नजर आया।कांथी और नंदकुमार क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था और विकास को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि “अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।”इधर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मोयना और केशपुर में चुनावी सभाएं कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि पार्टी हर क्षेत्र को अपने लोकसभा क्षेत्र की तरह मजबूत और सुरक्षित रखेगी तथा विकास कार्यों को और तेज किया जाएगा।डेबरा, सबंग और एगरा क्षेत्र में टॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां कोयल मलिक और रचना बनर्जी भी प्रचार मैदान में उतरीं। दोनों अभिनेत्रियों के रोड शो और जनसभाओं में भारी भीड़ देखने को मिली। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए विकास के नाम पर वोट देने की अपील की।इसी बीच, दांतन विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर में भाजपा उम्मीदवार अजीत जाना के समर्थन में भी बड़ा चुनावी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो को लेकर भारी उत्साह देखा गया। ।रविवार को सुबह से देर रात तक लगातार रोड शो और पार्टी के स्टार प्रचारकों की गहमागहमी बनी रही। देर रात तक प्रशासन द्वारा नाका चेकिंग के साथ वाहनों को रोककर विशेष जांच अभियान भी जारी रहा। पूरे मेदिनीपुर का राजनीतिक परिदृश्य स्टार प्रचार, जनसभाओं और रोड शो से सराबोर हो गया, जिससे चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें