मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

मथुरा : मांट पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मथुरा : मांट पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

मथुरा। मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में पुलिस ने महिला सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सोमवार देर रात सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, वहीं उसके दूसरे साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजकुमार (24) और दुर्गेश (20) के रूप में हुई है, जो ग्राम बेगमपुर के निवासी हैं। इन दोनों पर बीते 14 मार्च को यमुना नदी के पेंटून पुल के पास एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

16 मार्च की रात करीब 10:05 बजे, मुखबिर की सटीक सूचना पर मांट पुलिस टीम ने अर्रुआ खादर क्षेत्र में घेराबंदी की। राधारानी अंडरपास से डागोली की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित एक प्लॉट के पास पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरा देख अभियुक्त राजकुमार ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त राजकुमार के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे और उसके साथी दुर्गेश को दबोच लिया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी मांट भेजा गया है।

पुलिस ने अभियुक्त राजकुमार के कब्जे से 1 अवैध तमंचा (.315 बोर), 1 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। राजकुमार के विरुद्ध थाना मांट में पूर्व से ही पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अब इनके अन्य साथियों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

सीओ संदीप सिंह ने बताया कि थाना मांट के बेगमपुर के जंगलों में एक महिला के साथ दुराचार की घटना घटित हुई थी, जिसके संबंध में तत्काल थाना मांट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी राजकुमार और दुर्गेश की तलाश शुरू कर दी गई थी।

इसी क्रम में मुखबिर के द्वारा प्राप्त सूचना पर मांट पुलिस आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो आरोपियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी राजकुमार के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज हेतु अस्पताल रवाना कर दिया गया है। वहीं उसके साथी दुर्गेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें