मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश से जाली नोटों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी,

08 फरवरी । यूपी एटीएस की वाराणसी इकाई ने बांग्लादेश से जाली

भारतीय नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को पांडेयपुर

इलाके से गिरफ्तार किया है। तलाशी में तस्कर के पास से 1,51,500 रूपये की

भारतीय जाली मुद्रा भी बरामद हुई है। इसी गैंग के चार सदस्यों को यूपी

एटीएस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एटीएस के स्थानीय अफसरों के अनुसार

माधवपुर थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ निवासी गिरफ्तार मास्टरमाइंड अच्छेलाल

चौरसिया पश्चिम बंगाल के मालदा क्षेत्र के जाली नोट तस्करों के सम्पर्क

में था।

मालदा क्षेत्र के तस्कर भारतीय जाली मुद्रा

बांग्लादेश अन्तर राष्ट्रीय बार्डर से लाकर अच्छेलाल या उसके गिरोह के

कैरियरों को देते थे। इन तस्करों के माध्यम से पूरे यूपी में जाली भारतीय

मुद्रा की आपूर्ति होती थी। अफसरों के अनुसार अच्छेलाल के खिलाफ अग्रिम

विधिक कार्यवाही लालपुर पांडेयपुर थाना स्तर पर हो रही है। एटीएस के अनुसार

खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी बुधवार देर रात पकड़ा गया। मास्टर माइंड पर

पहले से मुकदमा दर्ज है और वह जेल भी जा चुका हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें