मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुकसान

पानीपत। पानीपत बापौली रोड स्थित गुप्ता इंटरनेशनल फैक्ट्री में बीती रात में लगी भीषण आग से लाखों रुपए का वेस्ट मैटीरियल जलकर राख हो गया। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में फैक्ट्री में रखा भारी मात्रा में वेस्ट मैटीरियल जलकर राख हो गया। कीमती मशीनों को फायर ब्रिगेड की तत्परता से बचा लिया।आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग फायर स्टेशनों से आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।फायर ऑफिसर गुरमेल सिंह ने बताया कि आग को बुझाने के लिए दमकल की प्रत्येक गाड़ी को पानी भरने के लिए कम से कम पांच बार चक्कर लगाने पड़े। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। फैक्ट्री संचालक अमित गुप्ता के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में वेस्ट मैटीरियल पड़ा था, जिसने आग की लपटों को तेजी से भड़काने का काम किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें