मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

बर्मामाइंस मिल एंड गोडाउन एरिया में लगी भीषण आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जमशेदपुर, । जिले के बर्मामाइंस मिल एंड गोडाउन एरिया में शनिवार सुबह

भीषण आग लग गई। आग की वजह से धुआं का गुबार दूर से ही नजर आ रहा था। आग

की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई उधर जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा। 10 दमकल

गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहीं हैं।

वहां मौजूद लोगों

ने कहा कि किसी को नहीं मालूम कि आग कैसे लगी। जब उनसे यह पूछा कि आग कब

लगी, तो उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे से आग लगी हुई है। क्या आग किसी

गोदाम में लगी है, इस पर लोगों ने कहा कि नहीं, गोदाम के पास एक मंदिर है,

वहां मौजूद कचरे में आग लगी है।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि

मंदिर के पास रबर की पैकिंग होती है, उसमें आग लगी है। चूंकि आग रबर के

कचरे में लगी थी, इसलिए लपटें ज्यादा तेज थीं। दमकल विभाग का इंजन आग

बुझाने के लिए पहुंचा, तो लोगों ने कहा कि अगर दमकल गाड़ी दूसरी ओर से आती,

तो आग पर जल्द काबू पाने में आसानी होती।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें