मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिजली दुकान में लगी भीषण आग, तीन दमकल लगे बुझाने में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिजली दुकान में लगी भीषण आग, तीन दमकल लगे बुझाने में

पूर्वी सिंहभूम। जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित गौरव इंटरप्राइजेज नामक बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना ने घनी आबादी वाले इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। बताया जाता है कि सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान के शटर के नीचे से धुआं और लपटें निकलते देख दुकानदार को सूचना दी। जब तक दुकान खोली गई, आग अंदर फैल चुकी थी।आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। अब तक तीन दमकल घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। जुगसलाई क्षेत्र में दुकानें और मकान एक-दूसरे से सटे होने के कारण आग के फैलने का खतरा अधिक था, जिसे देखते हुए दमकलकर्मी सतर्कता से कार्रवाई कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें