मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में शुक्रवार देर रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गदड़ा इलाके में स्थित पूजा सामग्री और चूना गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेज हवाओं के कारण देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों और धुएं ने आसपास के घरों को भी खतरे में डाल दिया। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गईं। स्थानीय लोग भी दमकल कर्मियों की सहायता में लगे रहे।करीब दो बजे रात को आग पर नियंत्रण पा लिया गया। आग लगने के कारणों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है, लेकिन प्राथमिक अनुमान है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट या रसायनों की प्रतिक्रिया के कारण हो सकता है।कांग्रेस नेता आशुतोष सिंह के अनुसार आग पूजा सामग्री के आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी।इस घटना में लाखों रुपये की सामग्री जलकर खाक हो गई है। नुकसान का सही आकलन आग पूरी तरह बुझने और मलबा हटने के बाद ही हो सकेगा। हालांकि अगलगी में किसी के हाथ होने की सूचना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें