मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस गुरुद्वारा साहिब में मना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिखों के नौवें गुरु  तेग बहादुर का शहीदी दिवस गुरुद्वारा साहिब में मना

रामगढ़। रामगढ़ शहर के मेन रोड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में शनिवार को सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस मनाया गया। इसे लेकर गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया। इस दौरान स्त्री सत्संग के जरिये विशेष दीवान का शुभारंभ संध्या 6 बजे से किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध रागी भाई बलदेव सिंह बुलंदपुरी ने मधुर गायन कर साध संगत को निहाल किया। गुरु तेग बहादुर के शहीदी गुरु पर्व को लेकर एक दिन पहले गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरी भी निकल गई थी। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी बाबा गुरजीत सिंह ने अपने वचनों से संगत को शहीदी की गुरु सीख की राह बताई। चिंता ताकी कीजिये जो अनहोनी होय, नह निंदिआ नहिं उसतति जाकै लोभ मोह अभिमाना। हरख सोग ते रहै निआरऊ नाहि मान अपमाना। वहीं अरदास के साथ ही दीवान की समाप्ति हुई। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर चलाया गया। कार्यक्रम में स्त्री सत्संग की प्रधान बलविंदर कौर छाबड़ा, मित प्रधान परमजीत कौर, बबली सोनी, रोमी छाबड़ा, सुमी जौली, नवल मल्होत्रा, पम्मी कौर, चरणजीत जौली, सुमी जौली, गुरबख्श कौर, रंजीत कौर, मनप्रीत कौर सैनी, गुरबख्श कौर, बलविंदर कौर, सतविंदर कौर शामिल हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें