मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप

मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र के मुड़वान गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पड़ोसी युवक पर हीटर के तार से गला कसकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव के पास तार भी बरामद हुआ है।मृतका के पति इंद्रराज उर्फ इंद्रेश ने बताया कि जब वह रात में घर पहुंचे, तो पत्नी सन्नो देवी (30) मरणासन्न हालत में चारपाई पर पड़ी थी। उसे तुरंत पीएचसी सर्गेई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका के भाई सतीश का आरोप है कि पड़ोसी युवक सुबह सन्नो को बाइक से उसके मायके लेकर गया था और शाम को वापस लेकर आया। घर आकर उसने सन्नो के बच्चों को मोबाइल चार्जिंग के बहाने बाहर भेजा और हीटर के तार से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।परिजनों में घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है। मृतका की शादी वर्ष 2008 में हुई थी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।जिगना थाना प्रभारी शैलेश राय ने बताया कि विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। इस आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें