मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में माओवादियों ने की पोस्टरबाजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू । प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पलामू जिले के

हैदरनगर थाना क्षेत्र के बरेवा इलाके में पोस्टरबाजी की है। ये पोस्टर

पंचायत भवन आंगनबाड़ी केंद्र समेत सरकारी भवनों पर लगाए गए हैं।

पोस्टरबाजी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर जब्त कर

लिया।

इस संबंध में हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार

महतो ने गुरुवार को कहा कि इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

नक्सलवाद समेत कई बिंदुओं पर अभियान चलाया जा रहा है। माओवादी अंतिम सांसें

गिन रहे हैं। उनके पोस्टरबाजी से अब कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

पोस्टरबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। पलामू ने

हैदरनगर, मोहम्मदगंज, हुसैनाबाद और पांडू के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने

सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

प्रतिबंधित

नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पोस्टरबाजी में कई बातों का जिक्र किया है।

पोस्टरबाजी में लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी नीतियों का जिक्र किया गया है।

वहीं आरपीसी के गठन का भी जिक्र किया गया है।

पलामू में

चौथे चरण में लोकसभा चुनाव होने हैं और 13 मई को वोटिंग होनी है। यह पहला

मौका है जब चुनाव से पहले माओवादियों ने पोस्टर लगाए हैं। माओवादियों ने

अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए ये पोस्टर लगाए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव

के दौरान माओवादियों ने पलामू के हरिहरगंज में भाजपा के कार्यालय को उड़ा

दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें