मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में 10 लाख रुपए का इनामी माओवादी जोनल कमांडर लालदीप गंझू ने किया सरेंडर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार। भाकपा माओवादी का सब जोनल कमांडर कलटू उर्फ लालदीप गंझू ने शनिवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। लालदीप 10 लाख रुपए का इनामी नक्सली है। इस पर लातेहार जिले के अलावे चतरा और बिहार के विभिन्न जिलों में कई नक्सली कांड से संबंधित मामले दर्ज हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के कार्यालय के सभागार में लाल दीप ने एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि नक्सली जोनल कमांडर लालदीप पिछले 20 वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था और विभिन्न बड़े नक्सलियों के साथ मिलकर हिंसक घटनाओं को अंजाम देता था। परंतु पुलिस के द्वारा इन दोनों चलाए जा रहे नक्सलियों के खिलाफ बड़े अभियान से माओवादी काफी कमजोर हो गए हैं। इसी बीच लालदीप ने सरकार के आत्म समर्पण नीति का लाभ लेते हुए पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण करना चाहा। एसपी ने बताया कि लालदीप को आत्मसमर्पण नीति के तहत मिलने वाले लाभ की पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद लालदीप ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली लाल दीप ने बताया कि वह 12 वर्ष की उम्र में ही नक्सली संगठन में शामिल हो गया था। 20 वर्षों तक वह कई बड़े नक्सलियों के संपर्क में रहा और नक्सली घटनाओं में शामिल भी रहा। परंतु अब नक्सली संगठन बाहर निकाल कर वह समाज के मुख्यधारा से जुड़कर रहना चाहता है। इसलिए उसने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें