मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

छह साल से फरार माओवादी समर्थक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छह साल से फरार माओवादी समर्थक गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। जनपद स्थित कराईकेला थाना क्षेत्र के इंदुरुआं गांव निवासी कारमेल बोदरा (34) को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को चाईबासा जेल भेज दिया है। वह बीते करीब छह वर्षों से फरार चल रहा था।पुलिस के अनुसार कारमेल बोदरा पर अगस्त 2020 में नक्सली गतिविधियों में शामिल रहने तथा माओवादी नक्सलियों को सहयोग करने का आरोप है। इस मामले में उसके खिलाफ कराईकेला थाना में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से वह लगातार फरार था और पुलिस उसे लंबे समय से तलाश कर रही थी।गुप्त सूचना के आधार पर कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन पुलिस बल के साथ इंदुरुआं गांव पहुंचे और उसके घर से ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे चाईबासा जेल भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि अगस्त 2020 में दर्ज मामले में कारमेल बोदरा के साथ अन्य माओवादी नक्सलियों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें