कई आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला ,कई को मिला अतिरिक्त प्रभार
अजय कुमार सिंह को कैबिनेट के प्रधान सचिव का मिला जिम्मा
वंदना डाडेल को वन विभाग तो मनीष रंजन को भवन निर्माण का मिला अतिरिक्त प्रभार
रांची: राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आइएएस अफसरों का तबादला किया है। अजय कुमार सिंह को कैबिनेट के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव पद पर पदस्थापित है। वहीं राज्य के कई आइएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कुछ जिलों के डीसी का भी तबादला हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार वंदना डाडेल को मंत्रिमंडल विभाग से ट्रांसफर करते हुए वन पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है। महिला एवं बाल विकास के प्रधान सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजस्व सचिव मनीष रंजन को भवन निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जमशेदपुर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को स्वर्णरेखा परियोजना , जमशेदपुर का प्रशासक बनाया गया है। पश्चिम सिंहभूम के डीसी अनन्य मित्तल को पूर्वी सिंहभूम का डीसी बनाया गया है। साहेबगंज के डीसी रामनिवास यादव को ट्रांसफर करते हुए उच्च शिक्षा निदेशक बनाया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक गरिमा सिंह को लातेहार डीसी बनाया गया है। लातेहार डीसी हिमांशु मोहन को माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है। गुमला के डीडीसी हेमंत सती को साहेबगंज का डीसी बनाया गया है। एससी,एसटी,अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी सचिव अरवा राजकमल को ग्रेटर रांची विकास एजेंसी के एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है। स्कूली शिक्षा विभाग के प्रभारी सचिव उमा शंकर सिंह को सिदो कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लि,रांची के सीईओ का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्रम नियोजन विभाग के अपर सचिव पवन कुमार को स्थारनांतरित करते हुए झारखंड राज्य एड्स कंट्रोल सोसाईटी के परियोजना निदेशक के पद की जिम्मेदारी दी गई है। श्रमायुक्त संजीव कुमार बेसरा को झारखंड कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है। हस्तकरघा ,रेशम की निदेशक आकांक्षा रंजन को माटी कला बोर्ड रांची के एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जियाडा के एमडी शशि रंजन को झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लि,रांची के एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है। श्रम नियोजन विभाग के अपर सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह झारखंड राज्य खाद्य निगम के एमडी के पद पर ट्रांसफर किया गया है। झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम की एमडी माध्वी मिश्रा के झारखंड राज्य आरोग्य सोसाईटी के कार्यपालक निदेशक तथा झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। योजना एवं विकास विभाग की अपर सचिव जाधवा विजया नारायण को पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के डीसी के पद पर ट्रांसफर किया गया है। पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत विस्पुते श्रीकांत यशवंत को गिरिडीह का एसडीओ बनाया गया है।





