मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा में शामिल हुए कई पूर्व विधायक, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बुधवार को विभिन्न दलों के कई पूर्व विधायक व दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में पूर्व विधायक कालीचरण सोनकर, पूर्व विधायक भोनूराम सोनकर, पूर्व विधायक छब्बू पटेल, पूर्व विधायक विवेक यादव, आरसीएल ग्रुप के मनोज यादव समेत विभिन्न दलों से आये कई नेताओं काे पार्टी की सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी के प्रति लोगों का स्नेह और सम्मान बढ़ा है। आज लोग मोदी और बीजेपी के साथ जुड़ना चाहते हैं। हमारी पार्टी सबकी सर्वयापी है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊर्जावान नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का देश व प्रदेश में निरंतर जनाधार बढ़ रहा है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी के कुशल एवं प्रेरणादायी विचार को घर-घर व जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेंगे तथा आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर नरेंद्र मोदी को पुनः ‘प्रधानमंत्री’ बनाकर व भारत को विकसित भारत बनाने में अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्ण निर्वहन करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें