मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:29 · नई दिल्ली संस्करण

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे कई फरियादी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेदिनीनगर। उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को अपने कार्यालय वेश्म में जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखण्डों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। जनता दरबार मे उंटारी रोड प्रखंड के सेमारी गांव से पहुंचे एक युवक ने गांव में रह रहे एक व्यक्ति पर तांत्रिक बनकर लोगों को परेशान करने की शिकायत की। युवक ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भी उस तांत्रिक से मिलने दिन भर में 400 से 500 लोग आते हैं, जिससे इलाके में कोरोना संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। इसके अलावा उक्त तांत्रिक के द्वारा महिलाओं को डायन बता कर लोगों से पिटवाया जाता है। वही विश्रामपुर प्रखंड से आए दिव्यांग राजू कुमार विश्वकर्मा को विगत 2 वर्षों से दिव्यांग पेंशन ना मिलने की समस्या बतायी। उपायुक्त ने उनके आवेदन को संबंधित पदाधिकारी को भेज जल्द से जल्द समस्या का निष्पादन करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में कई अन्य विषयों से जुड़ी शिकायतें भी आयी, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें