मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के लातेहार में नक्सलियों में मुठभेड़ में दो जवान जख्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकाखाड़ जंगल में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के पैर में गोली लग गई। हालांकि, दोनों खतरे से पूरी तरह बाहर हैं।जख्मी पुलिसकर्मियों में पलामू के रहने वाले एएसआई नागेंद्र पांडेय और चाईबासा के रहने वाले आरक्षी राम सिंह सोरेन हैं। दोनों का इलाज लातेहार सदस्य अस्पताल में हुआ। मुठभेड़ के बाद पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है। इस संबंध में एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी नक्सली संगठन का एक दस्ता बोकाखाड़ जंगल के आसपास जमा हुआ है। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाई।इधर, जंगल में पुलिस को आया देखकर नक्सली पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की तो खुद को कमजोर पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भाग गए। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। हालांकि, दोनों की स्थिति पूरी तरह खतरे से बाहर है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाकर तीन देशी बंदूक समेत अन्य सामान बरामद किया है। पूरे इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें