मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के दो मंत्रियों को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के दो मंत्रियों को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

गिरिडीह। राज्‍य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी दिये जाने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गिरिडीह पुलिस सक्रिय हुई और देर शाम को युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।उक्त जानकारी एसपी डाॅ विमल कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर दी।उन्होंने कहा कि युवक को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर गिरिडीह के बाभनटोली - राजेंद्र नगर के रहने वाले एक युवक अंकित कुमार मिश्रा का वीडियो सामने आया था। जिसमें युवक ने मंत्री सुदिव्य कुमार और मंत्री इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी दी थी । मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो एसपी डॉ बिमल कुमार ने तुरन्त इसे गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया।टीम में सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, साइबर डीएसपी आबिद खान, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत को शामिल करते हुए छापेमारी की गई।बताया गया कि टीम को आरोपित युवक का लोकेशन बिहार मिला। इसके बाद साइबर डीएसपी के साथ साइबर थानेदार और टेक्निकल टीम पटना पहुंची जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार ने युवक की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगे जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लगता है कि इन युवाओं का संबंध किसी बड़े गैंगस्टर से है। युवक के खिलाफ नगर थाने में मारपीट का पूर्व में भी एक मामला दर्ज है । एसपी ने कहा कि युवक से पूछताछ कर और कई जानकारी ली गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें