मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते तलाक पर बोले मनोज बाजपेयी- आए दिन टूट रहे हैं रिश्ते

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मनोज

बाजपेयी इंडस्ट्री के बेहद प्रभावशाली अभिनेता हैं। हाल ही में उनकी

100वीं फिल्म ‘भैयाजी’ रिलीज हुई। इस मौके पर दिए गए इंटरव्यू में मनोज

बाजपेयी से अलग-अलग विषयों पर बातचीत हुई। इसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री

में हो रहे तलाक पर बात की।

इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने

कहा, “आप फैमिली कोर्ट जाएं और तलाक का रेट पूछोगे तो पता चलेगा कि समाज

कहां आ गया है। यहां आए दिन रिश्ते टूट रहे हैं, तलाक हो रहे हैं। अब समाज

में एकल परिवार व्यवस्था लागू हो गई है। इसके अपने फायदे हैं लेकिन हम

अदालत में इसके नुकसान भी देख रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा,

“इंडस्ट्री भी इसी समाज का हिस्सा है। लोग खुले विचारों वाले हो गए हैं,

इसलिए समाज में जो बदलाव दिख रहा है, वह इंडस्ट्री में भी दिखेगा। पहले

यहां इतने तलाक नहीं होते थे, जितने आज हो रहे हैं। अब लोगों की सोच बदल गई

है, वे खुद को राज्य या देश से जोड़ते हैं, यह अच्छी बात है।”

हाल

ही में मनोज बाजपेयी की ‘साइलेंस-2’ रिलीज हुई है। इस फिल्म ने भी ध्यान

खींचा। अब फैंस का ध्यान उनकी आने वाली ‘फैमिली मैन’ सीरीज के अगले पार्ट

पर केंद्रित हो गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें