मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

गैस की बढ़ी कीमतों पर मनोज झा का तंज, डमी सिलेंडर लेकर घूमने वाले नेता अब कहां हैं?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गैस की बढ़ी कीमतों पर मनोज झा का तंज, डमी सिलेंडर लेकर घूमने वाले नेता अब कहां हैं?

नई दिल्ली। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राजद सांसद मनोज झा ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मैं तो उन विरांगनाओं को ढूंढ रहा हूं, उन महान नेताओं को ढूंढ रहा हूं, जो गले में डमी सिलेंडर लेकर घूमते थे। जंतर-मंतर पर बैठते थे। आज वे सब कहां गायब हो गए?

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने पुराने ट्वीट नहीं देख रहे। ये महंगाई की मार नहीं है। इनकम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। एक बार में आपने 60 रुपए का और बोझ डाल दिया। क्या इंगित करता है, किसकी सरकार चल रही है, किसके इशारे पर चल रही है, किसके लिए नीतियां बन रही हैं, किसको रिलीफ चाहिए और रिलीफ आप किसको दे रहे हैं? ये अपने आप में आईना है।

बशर्ते वो देखें।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के संघर्ष पर उन्होंने कहा कि कितना अब तक प्रभावित है और कितना आने वाले दिनों में होगा? कई सारी चीजें हैं। इसको सिर्फ इजरायल और ईरान नहीं, अमेरिका इसमें बहुत बड़ा पार्टनर है।

इजरायल अपने बूते नहीं जाता। यूएस के एक-एक बयान को देखिए। उन्होंने कहा कल ही का उनका (अमेरिका) बयान देखिए, जब वो कहते हैं कि 30 दिन की हमने भारत को मोहलत दी। शर्म का विषय नहीं है, सार्वभौमिकता क्या होती है? हमारे प्रस्तावना में है और कोई कुछ बोल नहीं रहा है। चुप्पी साधे हुए हैं। जैसे चुप्पी आपको बचा लेगी। देश ये सवाल पूछेगा, आज भी, कल भी और आने वाले दिनों में भी, क्योंकि कोई राजनीतिक पार्टी कोई सरकार देश से ऊपर नहीं है।

आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से 16 वर्ष की उम्र तक के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर सांसद मनोज झा ने कहा कि कुछ रेगुलेशन की जरूरत थी। अक्सर संसद में भी अलग-अलग दलों के सांसदों ने इस पर बात उठाई थी। कुछ मैकेनिज्म की जरूरत है। कई ऐसी साइट थीं जो बच्चों को उम्र के उस पड़ाव में बाधा उत्पन्न करती थीं। मैं समझता हूं कि केंद्र की ओर से इस पर कुछ सार्थक पहल होनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें