मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

भूपेन्द्र सिंह चौधरी से मिले मनजीत सिंह, रखी पीलीभीत में बाढ़ प्रभावित किसानों के कर्ज माफी की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह

चौधरी से पार्टी के वरिष्ठ नेता मनजीत सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान

उन्होंने इन दिनों पीलीभीत में आई बाढ़ को लेकर चर्चा की। इस दौरान

उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों का कर्ज माफ करने मांग की।

श्री

सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात में बताया कि शारदा नदी के दोनों

ओर जनता हमेशा बाढ़ से प्रभावित रहती है। बूंदी भूढ़ बाजार घाट, बैहला,

गबिया, सेहराई, सिद्ध नगर, महाराज नगर, शास्त्री नगर, रामनगर, हजारा

बुर्जनिया, धुरिया, पलिया, नेहरू नगर, रामनगर, शांति नगर, अशोक नगर,

गांधीनगर, श्रीनगर, कबीरगंज, नरोसा, विजयनगर, राणा प्रताप नगर, चंदिया,

हजारा खिरकिया, बरगदिया, दक्का चाट सहित ग्राम पंचायत बाढ़ की मार पिछले कई

वर्षों से झेलती चली आ रही है। यहां का किसान सहकारी बैंक से, सरकारी

समिति व गन्ना समिति से कर्ज लेकर अपनी फसलों को तैयार करता है और बरसात के

दिनों में बाढ़ आ जाती है, जिससे किसानों की फसलें- गन्ना, धान नष्ट हो

जाती हैं। बाढ़ में कई किसानों के मकान भी गिर गए हैं। घरों में पांच फुट

पानी भरने के कारण बिस्तर-चारपाई, अनाज, गैस सिलेंडर, चूल्हा आदि बाढ़ में

बह गए हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित पीड़ितों के घर रहने लायक नहीं

हैं। कई गांव में आज भी लोग सड़कों के किनारे ट्रालियों व ऊंचे स्थानों पर

खुले आसमान के नीचे वक्त गुजार रहे हैं।

श्री सिंह ने कहा कि एक

तरफ किसानों से खाद व लोन के समय बीमा भी करवाया जाता है, लेकिन बाढ़ में

फसल बर्बाद होने के बाद किसी भी किसान को बीमा की राशि नहीं दी जाती है।

केवल खानापूर्ति कर ली जाती है। उन्हाेंने किसानों की गंभीर स्थिति को

देखते हुए उक्त क्षेत्र में बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों

का फसली ऋण व बैंकों का ऋण माफ करवाने के लिए उप्र सरकार से एक विशेष

पैकेज दिलाने की मांग की। मनजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने

आश्वासन दिया है कि इस मुद्दे पर सरकार से बात करके किसानों की मदद कराई

जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें