मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

108 वर्षीया वयोवृद्ध मतदाता से मिले मनीष जायसवाल, लिया आशीर्वाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़ । हजारीबाग लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल

घर-घर जाकर नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बता रहे हैं।

रविवार को वह रामगढ़ के 28 गांव में जनसंपर्क कर भाजपा के लिए समर्थन

मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 62 वर्षों में सिर्फ भ्रष्टाचार किया

और देशवासियों को ठगा। लेकिन नरेंद्र मोदी की 10 वर्षों की सरकार ने भारत

को विश्व के अग्रणी स्थान पर पहुंचाया है। भाजपा सरकार ने देशवासियों के

जीवन स्तर को और ऊंचा किया है। देश और समाज के विकास के लिए भाजपा को वोट

देना है।

इस दौरान रामगढ़ जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता

और आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारा गठबंधन

स्वाभाविक है। हजारीबाग और रामगढ़ की जनता इस लोकसभा का फूल भी नरेंद्र

मोदी को समर्पित करेगी।

मनीष जायसवाल ने रविवार को रामगढ़

के ग्राम कोठार में बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर

माल्यार्पण कर अभियान शुरू किया। मुर्रामकला में पटेल छात्रावास में लौह

पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें

श्रद्धांजलि दी। ग्राम छत्तर मांडू में समाजसेवी बिरेन सिंह और छत्तर असना

टोला में 108 साल की उम्र की अति वृद्ध मतदाता से मिलकर उनका कुशलक्षेम

जाना और आशिर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कोठार, छत्तर, असना टोला, लोधमा,

कुंदुकलां पाहन टोला, कुंदुकलां केशरी टोला, कुरूम, बूढ़ा खोखरा, मुर्राम

कलां, तेलीयातु, बरकाकाना चौक, घुटुआ, नया घूटवा, हेहल, अम्बाटांड़,

चैनगढ़ा, नीचे टोला, नया नगर, रोबा कॉलोनी, सेंवटा रॉयल, सेंवटा, सेंवटा

कोयला डिपो, बीआरएल कॉलोनी, रौता, मरार, मिश्रा टोला, बरवाटांड़, रांची

रोड़ में जनसंपर्क और जनसंवाद कार्यक्रम चलाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें