मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

'काला सिंदूर' से सबको डराने के लिए आ रहीं मनी भट्टाचार्य, रिलीज हुआ ट्रेलर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'काला सिंदूर' से सबको डराने के लिए आ रहीं मनी भट्टाचार्य, रिलीज हुआ ट्रेलर

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की बड़ी अदाकारा मनी भट्टाचार्य अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

एक्ट्रेस की फिल्में फैंस के बीच बहुत पॉपुलर हैं और अब उन्होंने फैंस को तोहफा देते हुए नई फिल्म का एलान कर दिया है। मनी भट्टाचार्य की नई फिल्म 'काला सिन्दूर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

मनी भट्टाचार्य की नई फिल्म 'काला सिन्दूर' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुका है, जिसमें मनी भट्टाचार्य ने एक ऐसी बहू का किरदार निभाया है जो अपने काले जादू को सिद्ध करना चाहती है और वो करने के लिए अपने ससुरालवालों को परेशान करती है, लेकिन मनी अपनी मौत के बाद भी शांत नहीं बैठती है, वो घर की दूसरी बहू के शरीर में आकर पिछले कामों को अंजाम देती है। फिल्म में फुल ऑन हॉरर है और जिसे देखने के लिए रोंगटे खड़े होना तय है। फैंस को भी फिल्म का ट्रेलर पसंद आया है।

एक यूजर ने फिल्म की तारीफ कर लिखा, "बवाल फिल्म है, एकदम दम मनी जी, कब रिलीज होने वाली है…"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "फिल्म का नाम और फिल्म का ट्रेलर दोनों ही एक दूसरे को सार्थक कर रहे हैं...मजा आ गया।

फिल्म में मनी भट्टाचार्य के अलावा, रितेश उपाध्याय, ज्योति मिश्रा, कंचन मिश्रा, रूपा सिंह, अंशू तिवारी, अमित शुक्ला, पुष्पेंद्र राय, काजल निषाद, सुबोध सेठ, अनु ओझा और भानू पांडे शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है और फिल्म के निर्माता रामा प्रसाद हैं। फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म को छठ के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मनी भट्टाचार्य बैक टू बैक कई फिल्में कर रही हैं। उनकी फिल्में 'लाल जोड़ा,' 'हमरे माई के पंचनामा,' 'सुसुराल के दुलार जईसे आम के अचार,' 'आंगन,' 'जबरिया फेरे,' 'जीना तेरी गली में-2,' 'जिला चंपारन,' और 'सौगंध' रिलीज हो चुकी हैं। इसके अलावा, एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव के साथ भी नई फिल्म की शुरुआत कर दी है, लेकिन फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है। मनी ने खेसारी के साथ फिल्म के शूटिंग सेट पर हो रही पूजा का वीडियो शेयर किया है। फैंस दोनों की फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें